पंचकूला। जजपा के कई जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। जजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय पंचकूला में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष नराता राम, भुवन जीत सिंह, मंडल महामंत्री हरीश मोंगा और भाजपा नेत्री संगीता बैसला ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में सम्मलित किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।
ये हुए भाजपा में शामिल
अजय शर्मा ने बताया कि जजपा जिला महासचिव रोबिन वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश छाबड़ा, महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजू राय, ब्लॉक पिंजौर युवा अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा और कालका हलके की सैनिक प्रकोष्ठ के प्रमुख विनोद कुमार दुबे शामिल रहे। इसके अलावा इनसो के जिला महासचिव साहिल सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम गोयल और दिव्यांश राय, शोभी खान, राहुल, भास्कर शर्मा, गोपाल, सिद्धांत कुमार, संदीप डोगरा, अरुण धीमान व जयदीप सिंह शामिल हुए। अजय शर्मा ने सभी का स्वागत कर कहा कि भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। यह सब भाजपा की जनहितैषी नीतियों के कारण हुआ है।