फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता में मानसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. राज दलाल एवं अभिमन्यु के आयोजन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वाद-विवाद, पोस्टर एवं स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता और नशामुक्ति शपथ समारोह हुआ।
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मानसी प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की हिमांशी द्वितीय, बीसीए तृतीय वर्ष की तबस्सुम तृतीय और बीसीए द्वितीय वर्ष की भावना व शिवानी चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता बल्हारा, डॉ. वंदना सैनी और डॉ. रणबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने कहा कि नशा स्वास्थ्य के साथ परिवार, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें