फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अप्पर मोहल्ला में कमरे से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। अप्पर मोहल्ला में एक किराए के कमरे से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार साहू निवासी उड़ीसा, हाल किराएदार कालका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मकान मालिक गौरव ने बताया कि राजेंद्र पिछले कुछ समय से उनके मकान में किराए पर रह रहा था और परवाणू में नौकरी करता था। करीब दो माह पहले उसने काम छोड़ दिया था। सोमवार शाम को राजेंद्र का एक दोस्त उनके पास आया और बताया कि वह फोन नहीं उठा रहा है, जबकि उसका भाई उससे बात करना चाहता है। इसके बाद गौरव ने राजेंद्र के भाई का नंबर लिया और कमरे पर जाकर दरवाजा खोला।
विज्ञापन

दरवाजा खुलते ही राजेंद्र कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को कालका अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बुधवार को सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें