फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। गांधीनगर में होने वाले समारोह के लिए मनोहर लाल सुबह रवाना होंगे।
विज्ञापन

भाजपा की यह शुरू से ही यह परंपरा रही है कि जब भी कोई मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करता है तो भाजपा शासन वाले प्रदेशों के सीएम समारोह में शिरकत करते हैं। जब मनोहर लाल ने पहली और दूसरी बार हरियाणा की बतौर मुख्यमंत्री कमान संभाली थी तो भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें