पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 88244 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 54969 मीट्रिक टन हैफेड और 33275 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 87760 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 9090 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1490 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 7600 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
बरवाला अनाज मंडी में 45329 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 20350 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 24979 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 33825 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 11435 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग तथा 22390 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 87760 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 9001 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है।
1401 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 7600 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है। बरवाला अनाजमंडी में 45143 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 20164 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा व 24979 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाजमंडी में 33161 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 11226 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 22390 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।