फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : जिले की तीन अनाज मंडियों में 71620 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले की तीन मंडियों में 71620 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 43550 मीट्रिक टन हैफेड, 28070 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की तरफ से खरीद शामिल हैं। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 67078 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 5880 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

इसमें से 1300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, 4580 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 38990 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इससे 17770 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा और 21220 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 26750 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 9000 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और 17750 मीट्रिक टन हैफेड ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि तीनों मंडियों की ओर से अब तक 67078 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, वहीं पंचकूला अनाजमंडी में 5005 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। इसमें 955 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 4050 मीट्रिक टन हैफेड के शामिल हैं।
इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 37610 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 16910 मीट्रिक टन धान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और 20700 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 24463 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 8263 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 16200 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। पंचकूला जिला में बरवाला, रायपुररानी व पंचकूला में स्थापित तीन अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन द्वारा फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें