फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : जिले में 55560 मीट्रिक टन धान का किया गया उठान, जिले की तीन मंडियों में अब तक 63130 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 63130 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 37930 मीट्रिक टन हैफेड तथा 25200 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 55560 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 4530 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1000 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग तथा 3530 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 35250 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 16100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग व 19150 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 23350 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 8100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग तथा 15250 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 55560 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 3640 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 790 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 2850 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 31760 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। जिसमें से 13120 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 18350 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाजमंडी में 20160 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 6960 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 13200 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें