बरवाला। अनाज मंडी में किसानों की ओर से धान लेकर आना शुरू हो चुका है, वहीं मंडी प्रशासन की ओर से मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए मंडी के मेन गेट के सामने एक हेल्प डेस्क भी लगाया गया है। जहां पर बैठे कर्मचारियों से किसान मंडी से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब तक 45000 क्विंटल के करीब धान की खरीद हो चुकी है। मंडी प्रशासन की ओर से मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए मंडी में सफाई व्यवस्था, पीने के पानी, शौचालय, बिजली व्यवस्था आदि के उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी सचिव दीपक सिहाग ने बताया कि अब तक मंडी में 1 लाख 10000 क्विंटल के करीब धान की फसल की आवक हो चुकी है, जिसकी खरीद हेफेड व वेयरहाउसिंग एजेंसी द्वारा खरीद की जा रही है।