पंचकूला। जिले में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। जिले की तीन मंडियों में 13935 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8246 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है।
अब तक हैफेड ने 6320 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से 7615 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 4750 मीट्रिक टन और हैफेड द्वारा 3496 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जिले की तीनों मंडियों में कुल 2040 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। 1404 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
पंचकूला अनाज मंडी में 100 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड द्वारा, बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 900 मीट्रिक टन और रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 1040 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसी प्रकार पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 161 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया, जबकि बरवाला में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 4750 मीट्रिक टन और रायपुररानी में हैफेड द्वारा 3335 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।