फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटो-बाइक टक्कर में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
2025 में 311 हादसे, 127 लोगों की गई जान तेज रफ्तार और लापरवाही बनी बड़ी वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ भयावह रूप ले रहा है। तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही के चलते सड़कें मौत का रास्ता बनती जा रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-4/5 लाइट पॉइंट का है, जहां ट्रैफिक लाइट तोड़कर तेज गति से आ रही बाइक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
ऑटो चालक धीरु हरीपुर (सेक्टर-4) ने पुलिस को बताया कि वह 21 जनवरी की रात करीब 9 बजे अपने पड़ोसी कन्हैया लाल के साथ ऑटो में सब्जी लेने मौलीजागरां चंडीगढ़ गया था। लौटते समय करीब 9:30 बजे सेक्टर-4/5 की ट्रैफिक लाइट पर ऑटो हरी लाइट पर खड़ा था तभी बाइक सवार ने रेड लाइट तोड़ते हुए तेज गति से ऑटो को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और कन्हैया लाल ऑटो के नीचे दब गया, जबकि चालक धीरु ऑटो में फंस गया। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को बाहर निकाला। घायल कन्हैया लाल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पुनः अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसों के आंकड़े बताते हैं गंभीर स्थिति
पंचकूला में सड़क हादसों की स्थिति चिंताजनक है। वर्ष 2024 में जिले में 233 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 109 लोगों की मौत और 241 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा और भयावह हो गया। 2025 में कुल 311 हादसे हुए, जिनमें 127 लोगों की जान चली गई और 296 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


मार्च 2025 सबसे खतरनाक महीना
साल 2025 में मार्च महीना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ। अकेले इस महीने में 41 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 14 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोग घायल हुए। जांच में सामने आया कि अधिकतर हादसों की वजह तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी रही। शहर के कई ब्लैक स्पॉट अब भी हादसों के लिए संवेदनशील बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें