फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जमीन पर पोल लगाने के विवाद में दो भाइयों पर हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी, कुल्हाड़ी और कस्सी से किए वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव नग्गल में जमीन पर बिजली का पोल लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला में भर्ती कराया गया है। मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नग्गल निवासी सोम नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने छोटे भाई धर्मपाल के साथ अपने घर के सामने स्थित अपनी जमीन में बिजली के तार, मीटर और स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अमर नाथ ने पोल लगाने का विरोध करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से किया वार, हाथ फ्रैक्चर
शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ ही देर में अमर नाथ का बेटा संदीप और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और लाठी, कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला कर दिया। आरोप है कि सोम नाथ के उल्टे हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटा।

बीच-बचाव करने आए भाई पर भी हमला
बीच-बचाव के लिए पहुंचे भाई धर्मपाल पर भी कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला किया गया। इस दौरान धर्मपाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद दोनों भाई घायल अवस्था में जान बचाकर पुलिस चौकी रामगढ़ पहुंचे, जहां से उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के बाद फिर धमकी देने पहुंचे आरोपी
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब दोनों भाई अस्पताल में उपचाराधीन थे, तब आरोपी दोबारा हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और परिवार की महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें