फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: रायपुररानी में सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, 100 फुट दूर जाकर गिरा

Mon, 16 Sep 2024 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रायपुररानी

सार

साहिल दूध की डेयरी पर काम की देखरेख करने जाता था और घटना वाली रात करीब 10:30 बजे अपने कार्यस्थल पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र रायपुररानी के अंतर्गत श्यामपुर गांव के निकट 15 सितंबर की रात को एक भीषण सड़क हादसे में युवक साहिल की माैत हो गई। साहिल पिछले तीन साल से एमएसई में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। हादसा इतना भीषण था कि साहिल का सिर धड़ से अलग हो गया। 
विज्ञापन


यह हादसा तब हुआ जब साहिल मोटरसाइकिल से त्रिलोकपुर रोड पर स्थित योगेश कुमार की दूध डेयरी की तरफ जा रहा था। रायपुररानी थाना में दर्ज मामले के अनुसार साहिल के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि वह करनाल जिले के असंध क्षेत्र के बाहरी गांव के निवासी हैं। सोहन सिंह ने बताया कि साहिल दूध की डेयरी पर काम की देखरेख करने जाता था और घटना वाली रात करीब 10:30 बजे अपने कार्यस्थल पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां साहिल का शव सड़क किनारे मिला। उसका सिर धड़ से अलग था और उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पंचकूला के सेक्टर 6 की मोर्चरी में भेज दिया और मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए चाचा सोहन सिंह ने आकर पुलिस को पूरा बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना साहिल के मालिक योगेश कुमार ने पुलिस को दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

धड़ से 100 फुट दूरी पर मिला सिर

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि धड़ से सिर लगभग 100 फुट की दूरी पर था, हादसे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वाहन में से कोई एक तेज गति में था। हादसे के स्थान पर अज्ञात वाहन के भी पार्ट मिले है व इसके साथ ही युवक के गले का गमछा पेड़ पर ऊपर लटका हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शव को सेक्टर 6 मर्चरी में भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें