फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय में बड़ा फेरबदल, ईओ सहित कई जेई हुए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्थानीय निकाय विभाग में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार के निर्देश पर विभाग की ओर से अधिशासी अधिकारी (ईओ), सहायक अभियंता (जेई), ड्राफ्ट्समैन, सुपरिंटेंडेंट व सेनेटरी इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग में तबादलों की यह प्रक्रिया निकाय चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले 15 जनवरी को की गई थी। आदेश में अधिशासी अधिकारी वरिंदर जैन (कुराली) को जीरकपुर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त दलजीत सिंह (भुलत्थ) को बेगौवाल व नडाला, सरनजीत कौर (जीरा) को सुल्तानपुर लोधी, धर्मपाल सिंह को जीरा व मल्लां वाला, जतिंदर महाजन (दीनानगर) को हरगोबिंदनगर, रणधीर सिंह (गोराया) को लोहियां खास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह सुखदेव सिंह (कोटशमीर) को तलवंडी साबो व रामां, नरेंद्र कुमार ममदोट को बरीवाला, विशाल दीप (सरदूलगढ़) को मलोट, जगसीर सिंह धालीवाल (मलोट) को गिद्दड़बाहा, कमलजिंदर सिंह (उडमुड-टांडा) को गढ़दीवाला, आशीष कुमार (तपा) को बधनीकलां, संजय कुमार बांसल (घग्गा) को जगरांव, सुरिंदर कुमार गर्ग (लहरागागा) को रामपुरा फूल, कोठा गुरु व भाई रुपा का अतिरिक्त प्रभार, चंद्र मोहन भाटिया को ढिलवां, बाल कृष्ण (तपा) को मूनक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर काउंसिल के अधिशासी अधिकारी के 20 से अधिक सहायक अभियंताओं और ड्राफ्ट्समैन और सेनेटरी इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें