फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, 240 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। रविवार को राज्य में संक्रमण से पांच लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही अब तक सूबे में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5504 पहुंच गई है। इसके अलावा 240 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 170605 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 4238428 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 170605 दर्ज की गई है। 162484 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 52 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 10 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 981 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 659 और पटियाला में 494 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को संक्रमण से जालंधर में 1, लुधियाना में 1, मानसा में 1, पठानकोट में 1, एसएएस नगर में 1 में एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें