फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेजर जनरल मेहतानी बने अतिरिक्त महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। एनसीसी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना कार्यभार नए मेजर जनरल भारत मेहतानी को सौंप दिया है।
मेजर जनरल चीमा, नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के स्टूडेंट रहे हैं। शानदार मिलिट्री कॅरिअर में उन्होंने बांग्लादेश में भारतीय हाई कमीशन में डिफेंस अटैची के तौर पर काम किया और यूएन मिशन में सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी डायरेक्टरेट के नए एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल भारत मेहतानी के पास भी अच्छा अनुभव है। वे वेस्टर्न सेक्टर में एक इन्फेंट्री ब्रिगेड और डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उनकी शानदार सेवा के लिए उन्हें वेस्टर्न कमांड के जीओसी-इन-चीफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित भी किया गया है। शुक्रवार को एक रस्मी समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन करते हुए औपचारिक तौर कमांड के चार्ज का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें