करनाल में 12 अभियोगों में वांछित आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। ओम प्रकाश प्रदेश के अनेक युवाओं को कबूतरबाजी के तहत विदेश भेज चुका है। उसके खिलाफ मानव तस्करी का भी आरोप है। इसी प्रकार 5 अभियोगों में लंबे समय से वांछित दीपक नरवाल को पानीपत में गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 1 लाख 48 हजार रुपये बरामद किए है।
बड़ी गिरफ्तारियां
वांछित आरोपी सोमनाथ गाबा को निगदू जिला करनाल में गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। ऐसी ही आरोपी अमित वशिष्ठ को मधुबन, रविन्द्र कुमार व हरदीप पुत्र बैयन्त निवासी कबूलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी राम सिंह, सूबे सिंह, जगदीश, अमित, राजेंद्र, विक्रम भिवानी, बलवान सिंह पानीपत और महेश अंबाला, किरण पत्नी सिंद्रपाल जालंधर पंजाब, अमन वर्मा जगरावं पंजाब, सुखदीप सिंह, राममेहर पुत्र सुखबीर निवासी दादूपर तथा विशाल पुत्र राजबीर निवासी भादड़ जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी राशि जब्त की है।