फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चुनाव से पहले पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन, 335 लाइसेंसी हथियार जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मामलों में 18 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा, शराब और अवैध हथियार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस ने जिलेभर में बड़ा अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, नशा तस्करों, अवैध हथियार सप्लायरों और शराब तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देशों पर जिले की सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 548 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 653 ग्राम चरस, 607 ग्राम अफीम और 18 किलो 605 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध हथियारों के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1740 बीयर बोतलें, 140 बोतल देसी शराब और 352 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चुनावी माहौल खराब करने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत 287 संदिग्ध लोगों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा धारा 163 के तहत 335 लाइसेंसधारकों के हथियार भी जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए जिले में लगातार गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें