फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन ठप, लोगों ने भुगतान रोकने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के बीच निजी एजेंसी पर भी लापरवाही का आरोप, टैक्स वसूली पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पिछले कुछ दिनों से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सुविधा प्रभावित होने के कारण लोगों के घरों में कचरा जमा होने लगा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली निजी एजेंसी के कामकाज पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा अलग से ठेका देने के बावजूद एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है।
लोगों ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों को अपना काम जारी रखना चाहिए था। स्थिति बिगड़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निजी एजेंसी जिम्मेदारी ले
पार्षद महेश शर्मा ने कहा कि नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया है, इसलिए उसे अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि अगर एजेंसी काम नहीं कर रही तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी पेमेंट रोकी जाए।
सुविधा सिर्फ कागजों में
स्थानीय निवासी जगदीप सेठ ने कहा कि नगर परिषद डोर-टू-डोर सेवा के नाम पर टैक्स वसूलता है, लेकिन सुविधा सिर्फ कागजों में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि अगर सेवा नहीं दी जा सकती तो टैक्स लेना भी बंद किया जाना चाहिए।
नियमित टैक्स वसूला जा रहा
स्थानीय निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि कालका-पिंजौर की कई संकरी गलियों में कूड़ा उठान वाहन और कर्मचारी नहीं पहुंचते, जिससे लोग मजबूरी में निजी खर्च पर कचरा उठवाने को मजबूर हैं, जबकि उनसे नियमित टैक्स वसूला जा रहा है।
जमीन पर व्यवस्था लचर
स्थानीय निवासी प्रिंस वर्मा ने कहा कि डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन को लेकर पहले बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीन पर व्यवस्था लचर है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हड़ताल के बीच यह सेवा और भी जरूरी है, लेकिन एजेंसी अपना काम करने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन

कोट
जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को संबंधित एजेंसी संचालकों से बातचीत कर जल्द डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सेवा शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-संयम गर्ग, एसडीएम कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें