फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : पांच क्विंटल फूलों से सजेगा दरबार, पांच हजार लीटर दूध से तैयार होगा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हर साल की तरह इस बार भी सकेतड़ी के महादेव मंदिर को महाशिवरात्री के लिए भव्य रूप से सजाया जा रहा है। 18 फरवरी को महाशिवरात्री पर्व के मद्देनजर श्रद्धालु अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें कोई फूल तो कोई प्रसाद की सेवा दे रहे हैं। इस बाद बाबा का दरबार और गुफा सजाने के लिए कोलकाता से पांच क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं। इसके अलावा पेपर फ्लावर से भी सजावट की जाएगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच हजार लीटर दूध से प्रसाद तैयार किया जाएगा। सकेतड़ी महादेव मंदिर की मान्यता जिले और प्रदेश के बाहर पूरे देश में है। दूर-दराज से लोग बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इसके लिए मंदिर कमेटी ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


प्रशासन को लिखा है पत्र
मंदिर कमेटी ने मेले के आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पत्र लिख दिया है। इसमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए डीसीपी को भी पत्र लिखा गया है। भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने के कारण प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहता है। वहीं मंदिर परिसर के अंदर और मुख्य द्वारा सहित सभी जरूरी जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सभी जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोने-कोने पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। पुलिस की एक टीम भी सीसीटीवी पर निगरानी रखेगी। कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

महादेव के भव्य दर्शन होंगे: केडी शर्मा
मंदिर कमेटी के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भक्तों को बाबा महादेव के भव्य दर्शन होंगे। मंदिर में दूध और फलों का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें