फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दो अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, रेस्तरां संचालकों को मिली और राहत, प्रवेश परीक्षाएं होंगी शुरू

Sun, 25 Jul 2021 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन को दो अगस्त तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने कुछ राहत भी प्रदान की है। अब विश्वविद्यायलों को प्रवेश परीक्षा लेने की अनुमति दे दी गई है। वहीं सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होंगी। सभी डीसी को जारी नए आदेश में कोविड मानकों का सख्ती से पालन कराना होगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन दो अगस्त तक बढ़ा दिया है। रेस्तरां संचालकों को और राहत दी गई है। यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक संस्थान दाखिलों के लिए एंट्रेंस टेस्ट ले सकेंगे। सरकारी विभागों भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षाओं को भी मंजूरी दी गई है। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लॉकडाउन की अवधि 26 जुलाई शाम पांच बजे तक थी। उसके खत्म होने से पहले ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नए आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय वर्धन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सभी रेस्तरां पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। कोविड मानकों का सख्ती से पालन कराना होगा। मॉल में स्थित रेस्तरां को खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। अन्य रेस्तरां सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे। होटल में स्थित रेस्तरां पर यह समय अवधि लागू नहीं होगी। होटल, रेस्तरां व फास्ट फूड की होम डिलीवरी रात 11 बजे तक कर सकते हैं। सरकार ने एंट्रेंस व भर्ती परीक्षाएं कराने की छूट दी है।

आठ अगस्त से शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया
यूनिवर्सिटी, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों व भर्ती एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 सितंबर 2020 की केंद्र सरकार की कोविड गाइडलाइन के तहत एंट्रेंस व भर्तियों की लिखित परीक्षाएं आयोजित करें। प्रदेश में आठ अगस्त से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। दिसंबर महीने तक 15 हजार से अधिक पदों के लिए लिखित परीक्षाएं व शारीरिक परीक्षण होने हैं। मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व दी गई छूट जारी रहेंगी। सभी जिलों के डीसी अपने-अपने क्षेत्र में कोविड मानकों का कड़ाई से पालन कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें