पंचकूला। लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सेवाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सब्जियों और फलों के रेट तय किए हैं। अब लोगों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रेट में सब्जियां एवं फल मिलेंगे। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद रेट तय किए गए हैं। निर्धारित दाम से अधिक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नया प्याज, नासिक प्याज, टमाटर, चिप्सोना आलू, घीया, कद्दू हरा व पीला, फूल गोभी, बाथू, मेथी, पुदीना, धनिया का रेट 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार मटर, बैंगन, कटहल, शिमला मिर्च, खीरा 60 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजर, बैंगनी शलगम 50 रुपये किलोग्राम की दर से उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि जीमींकद 70 रुपये प्रति किलोग्राम, करेला, फ्रांसबीन, कमल ककड़ी, टिंडा, हरी मिर्च, टोरी ऑरगेनिक 80 रुपये प्रति किलोग्राम, नीबू 100 रुपये प्रति किलोग्राम, अदरक 120 रुपये, लहसुन 250 रुपये, मूली, पत्ता गोभी, हरा साग पालक 30 रुपये, चुकंदर 45 रुपये व पीली शिमला मिर्च 200 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया है। इसी प्रकार तोरी 50 रुपये, बरोकली, लाल-पीली शिमला मिर्च 200 रुपये, अरबी 80 रुपये, शकरकंदी, घीया गोल, आंवला 60 रुपये, भिंडी 90 रुपये प्रति किलो, मशरूम 40 रुपये प्रति पैकेट, मूली, हरा प्याज 30 रुपये गुच्छी मिलेगा।
उपायुक्त ने बताया कि फलों में किन्नौर सेब 140 रुपये, सेब व हरा अंगूर, अनार, लोकट 100 रुपये, काला अंगूर 140 रुपये, बेर, चीकू 70 रुपये, पपीता 60 रुपये, केला 70 रुपये दर्जन, अमरूद, मौसमी, संतरा 80 रुपये, स्ट्राबेरी, किन्नू 50 रुपये, गांधारी अनार 180 रुपये, कीवी, 25 रुपये एक पीस, नारियल पूजा व सूखा 40 रुपये एक पीस, तरबूज 40 रुपये प्रति किलोग्राम, शारदा व अनानास 80 रुपये प्रति किलो तय किया गया हैै।
हेल्पलाइन पर ले सकते हैं जानकारी
प्रशासन की नागरिकों के लिए दूध, फल, सब्जियां, करियाना व दवाओं आदि की पूर्ति करने वाली दुकानों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0172-2590000 एवं वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 9501493593 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।