चंडीगढ़। पंजाब में निकाय चुनाव की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में सिर्फ 9222 उम्मीदवार ही बचे हैं। 92 वार्डों में खड़े प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा। 109 नगर पालिकाओं और आठ नगर निगमों में निकाय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
शुक्रवार को नामांकन छंटनी और नाम वापसी के बाद 22 जिलों में 9222 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। सबसे ज्यादा 901 उम्मीदवार मोहाली जिले से हैं। किसानों के विरोध के कारण इस बार राजनीतिक दलों के टिकट के बजाय आजाद उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। इस बार चुनाव में 2832 आजाद उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार 12 फरवरी शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 17 फरवरी को होगी। राज्य में 145 रिटर्निंग अफसर और 145 सहायक रिटर्ऩिग अफसर तैनात किए गए हैं। 30 आईएएस व पीसीएस को चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।