फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी पर वार: सब्जियों की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी 25 लाख की शराब, चालक गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

कंटेनर की तलाशी के दौरान चालक ने उसमें सब्जियां होने की बात कही। प्लास्टिक की क्रेटें हटाने पर इनके पीछे शराब की पेटियां मिलीं। जांच में कुल 564 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर शामिल है।
विज्ञापन
शराब तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने सब्जियों की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही करीब 25 लाख रुपये की 564 पेटी अवैध शराब बरामद की है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सूरज सिनेमा पार्किंग, सेक्टर-1 के पास नाकाबंदी के दौरान कंटेनर को रोककर चालक राकेश कुमार निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कंटेनर में आगे सब्जियों की प्लास्टिक क्रेटें रखी गई थीं और उनके पीछे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, क्राइम ब्रांच-3 को सूचना मिली थी कि राकेश कुमार चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर कंटेनर के जरिए पंचकूला होते हुए आगे जाएगा। सूचना के आधार पर सूरज सिनेमा की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध कंटेनर दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। इंचार्ज अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीछा कर कंटेनर को रोक लिया।
विज्ञापन


क्रेट हटाए तो पीछे मिली शराब की पेटियां
पुलिस के अनुसार, कंटेनर की तलाशी के दौरान चालक ने उसमें सब्जियां होने की बात कही। प्लास्टिक की क्रेटें हटाने पर इनके पीछे शराब की पेटियां मिलीं। जांच में कुल 564 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर शामिल है। पुलिस ने 15 प्लास्टिक क्रेट और कंटेनर को भी कब्जे में लिया है।

बोतलों पर लिखा था चंडीगढ़ में बिक्री के लिए
पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़’ लिखा हुआ था। चालक से शराब का लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर विभिन्न ब्रांडों के नमूने भी अलग किए। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात में होनी थी डिलीवरी
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से लोड कर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब चंडीगढ़ में कहां से लोड की गई, इसे किसके कहने पर भेजा जा रहा था और गुजरात में किसे इसकी डिलीवरी होनी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें