फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सकेतड़ी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर की बोतल और नुकीली वस्तु से किया घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सकेतड़ी रोड पर वीरवार दोपहर कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने बीयर की बोतल और नुकीली वस्तु से वार किए। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान मौली जागरां निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो फल बेचने का काम करता है। जानकारी के अनुसार, विशाल ई-रिक्शा में सवार होकर सकेतड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में एक पार्क के पास वह किसी से मिलने के लिए रुका था।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल और किसी नुकीली वस्तु से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घायल विशाल को तुरंत ई-रिक्शा के जरिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें