फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में तेंदुए की दहशत, आधी रात को कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
अमरावती में घूमता तेंदुआ।
विज्ञापन
कुत्ते पर हमला सीसीटीवी में कैद, 2 से 3 कुत्तों के शिकार की आशंका, कॉलोनी में दहशत का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। पिंजौर के अमरावती एनक्लेव कॉलोनी में मंगलवार देर रात तेंदुए की घुसपैठ ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए ने कॉलोनी के विद्यालय के बाहर एक कुत्ते पर अचानक हमला कर मार डाला। कुत्ते पर हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिससे लोग चिंता और दहशत में हैं।
वीरवार सुबह घटना का पता चलते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर खून बिखरा था और कुत्ते के अवशेष पड़े थे। जमीन पर तेंदुए के पंजों के गहरे निशान साफ दिखाई दिए जिन्हें अधिकारियों ने जांच के लिए रिकॉर्ड में लिया। आशंका है कि तेंदुआ कुत्ते को मारने के बाद उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अमरावती एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह, रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान शमशेर शर्मा, वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार तेंदुए ने कुत्ते की गर्दन दबोची थी।
वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए ने एक नहीं बल्कि 2 से 3 कुत्तों को मारा है। संभव है कि एक-दो कुत्तों को वह अपने साथ जंगल की ओर ले गया हो।
विज्ञापन

रात में बाहर न निकलने की चेतावनी
वन विभाग ने लोगों के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रात के समय घरों से बाहर न निकलें और पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें। अधिकारियों ने बताया कि आसपास घना जंगल है और पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड और बर्फबारी के कारण तेंदुए भोजन की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें