फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यवसायी से 1.60 करोड़ की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइल्स आयात के नाम पर फर्जी खरीद आदेश दिखाकर करोड़ों की रकम हड़पने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में एक बड़े ठगी के मामले में व्यवसायी दिनेश दुरेजा और उनके सहयोगी रोहताश के खिलाफ 1.60 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टाइल्स आयात के नाम पर मुंबई स्थित एक फर्म का फर्जी खरीद आदेश दिखाकर पीड़ित से बड़ी रकम ली। आरोप है कि इसके बदले 60 लाख के चेक दिए गए, जो बाद में बाउंस हो गए। पहले ईओडब्ल्यू सेल द्वारा की गई जांच में दिनेश दुरेजा ने 30 सितंबर 2025 तक राशि लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक रकम नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त हैं और पीड़ित को जान से खतरे की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा गया। मामले में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें