रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद में जहां रामलीला के कलाकार उलझे हुए थे, तो दूसरी ओर से लक्ष्मण की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
घटना शुक्रवार देर रात सेक्टर-19 के रामलीला ग्राउंड के पास की है। लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे सुरेश प्रजापति जब रामलीला के बाद घर लौटने के लिए बाइक की तरफ आए तो उन्होंने देखा कि वहां से बाइक गायब है।
काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके मामले की शिकायत सेक्टर-19 पुलिस चौकी में दी गई। स्थानीय पार्षद के मुताबिक इस मामले की शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है और शाम तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया।