फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार, शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सावन के अंतिम सोमवार को शहर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने पूजा -अर्चना की। अनेक जगह भंडारे लगाए तो अनेक जगह धार्मिक आयोजन हुए। शहर के मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग का जल और दूध से अभिषेक किया। बेलपत्र भी अर्पित किए। सबसे ज्यादा भीड़ महादेवपुर सकेतड़ी के शिव मंदिर में रही।
विज्ञापन

लोगों ने लाइन में लगकर भोलेनाथ के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार से लेकर अंतिम सोमवार तक भक्तों ने शहर के मंदिरों में भी भक्तिमय माहौल बनाकर रखा। सभी मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। सबसे ज्यादा उत्सव महादेवपुर के मंदिर में रहा। सुबह 4 बजे से ही लोग मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें