फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों-मशीन खरीद की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पोर्टल पर अनुमोदित किसानों को कृषि यंत्रों और मशीनों जैसे सुपर सीडर, बेलर, शब मास्टर के बिलों को कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला के सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान अब अपना बिल, ई-वे बिल, डीलर या निर्माता की मोहर सहित परमिट, मशीन खरीद के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो तथा भुगतान तरीके की रसीद, जिसका बिल पर विवरण अवश्य हो, आदि दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाए। दस्तावेजों की एक प्रति सहायक कृषि अभियंता पंचकूला कार्यालय कृषि भवन सेक्टर-21 में भी 30 सितंबर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया की मशीन की भुगतान राशि नकद रूप में मान्य नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें