फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीडब्लूडी कर्मचारियों की बैठक में उठी स्थायी किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। पीडब्लूडी कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की मासिक बैठक मोरनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान दीप राम शर्मा ने की। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम और पब्लिक हेल्थ विभाग के नियमित कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कर्मचारियों को आवश्यक सामान जैसे क्लास पेज, स्टेटस व्हाट और चाडी वितरित किए गए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी बकाया आईटीसी का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

प्रधान दीप राम शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उन्हें अन्य आवश्यक वस्त्र जैसे जूते और डांगरी भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने मोरनी क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस बैठक में कैशियर और पाल राणा, सचिव अजमेर सिंह, भंवरा दीपचंद, कुशल दीपक, कौशिक रामलाल सहित अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ की ओर से हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के अंत में सभी कर्मचारियों ने संघ के नेतृत्व पर विश्वास जताया और अपनी मांगों को लेकर संघ के प्रयासों का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें