फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसान मोर्चा का एलान-बाढ़ से खेतों में आई रेत को किसान खुद बेचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। किसान मजदूर मोर्चा ने रविवार को एलान किया कि बाढ़ के कारण खेतों में आई रेत किसान खुद बेचेंगे। अगर सरकार या खनन विभाग इसमें कोई बाधा डालता है, तो किसान मजदूर मोर्चा इसका कड़ा विरोध करेगा। मोर्चा की एक बैठक दिलबाग सिंह हरीगढ़ और बलवंत सिंह बहिरामके की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि पंजाब देश का पेट भरने वाला राज्य है लेकिन पंजाब में आई भीषण बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करना एक बड़ा झटका है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा मानकर बड़े पैमाने पर धनराशि जारी करे। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि 12 सितंबर को बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। बैठक में किसान नेता मनजीत सिंह राय, मलकीत सिंह गुलाम वाला, जंग सिंह भटेरी व बलकार सिंह बैंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें