फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्याम बाबा के जयकारों से गूंजेगा कालका, 16 से पांच दिवसीय महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर गीता भवन में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 20 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। श्री श्याम बालाजी सेवा संघ की ओर से शिव मंदिर गीता भवन में 16 से 20 नवंबर तक श्री श्याम बाबा का पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, भजन-कीर्तन, कथा और भंडारे सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर दो बजे कलश यात्रा से महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम को संकीर्तन होगा। 17 नवंबर को सुंदरकांड पाठ और 18 नवंबर को श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को शहर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन 20 नवंबर को सुबह दस बजे पूर्णाहुति और 11 बजे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम को विशाल संकीर्तन आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार पांचों दिन बाबा का भव्य श्रृंगार और अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग, इत्र वर्षा और श्याम रसोई के माध्यम से भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें