फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे के निर्जला व्रत के बीच छठी मैया के गीतों से गूंजे घाट, सेक्टर-21 सहित बूढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में भी हुई पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को शहर के छठ घाट आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। सेक्टर-21 स्थित छठ पूजा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठी मैया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सेक्टर-19 के अभयपुर, वार्ड नंबर-8 के गांव बूढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
सेक्टर-21 के छठ पूजा घाट पर आयोजित महोत्सव में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान सूर्य पूरी सृष्टि को ऊर्जा और जीवन प्रदान करते हैं। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार और बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। यह नारीशक्ति के संकल्प और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से आकर हरियाणा को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले लोगों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
बूढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में भी हुई पूजा
वार्ड नंबर-8 के गांव बूढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की पूर्व पार्षद उषा रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सभी की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में दिनेश, पन्नालाल, रवि यादव, सकलदीप, जगदीश, अर्चना यादव, मीना, अंतरा यादव, साधन राजपूत, पुरू और उमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चार दिनों तक चलता है छठ महापर्व
छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। रविवार को व्रतियों ने बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कालका के एसडीएम संयम गर्ग, मेयर श्याम लाल बंसल, ज्ञानचंद गुप्ता, अजय मित्तल, बंतो कटारिया, ओम प्रकाश देवीनगर, सुनीता दुग्गल, एसएस प्रसाद, रंजू प्रसाद, दीपक गर्ग, राकेश गोयल, जगमोहन गर्ग और छठ पूजा समिति के महासचिव इंद्रजीत चौरसिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें