फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका नगर परिषद : चुनाव ड्यूटी को बोझ ना समझें, ड्यूटी ईमानदारी से करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी एवं कालका निकाय चुनाव की जनरल ऑब्जर्वर गीता भारती और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका में हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा दी हिदायत के अनुसार रिहर्सल करवाई। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने चुनाव की बारीकियों को सरल ढंग से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाया। उन्होंने चुनाव के दौरान चुनावी फार्म को भरने की प्रक्रिया भी पीओ और एपीओ को समझाई। उन्होंने बताया कि हम सभी कालका निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी रिहर्सल कर रहे हैं। जो जिम्मेदारी हरियाणा चुनाव आयोग ने सौंपी है, उसे बखूबी पारदर्शी और निष्पक्षता से पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा पुस्तक दी गई है। उस पुस्तक को गंभीरता से पढ़ें। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया के सभी बिंदुओं पर बारीकी से प्रकाश डाला गया है। कोई भी ऐसी हिदायत नहीं बचती, जिसका विवरण इस चुनावी पुस्तिका में न दिया गया हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निकाय चुनाव में अपनी ड्यूटी को कर्तव्य समझकर पूरा करने की अपील की। इस रिहर्सल के बाद 15 जून को फाइनल रिहर्सल होगी। रिहर्सल में वोटिंग मशीन की प्रक्रिया को समझाने के लिए कई काउंटर बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय में दो वोटिंग मशीन जनता की जागरूकता व पीओ और एपीओ के प्रशिक्षण के लिए रखे गए हैं। प्रशिक्षण के लिए दो मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को हरियाणा अंडर रूल 34 ऑफ दा हरियाणा म्यूनिसिपल इलेक्शन एक्ट1978 के तहत चुनाव करवाने के लिए नियुक्त किया गया है। आप सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आयोग में अंडर रूल-13 डी ऑफ दा हरियाणा म्यूनिसिपल इलेक्शन एक्ट 1973 व अंडर सेक्शन 28ए आरपी एक्ट 1951 के तहत प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए किसी प्रकार की सिफारिश ना करे। इस अवसर पर एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी, नगर निगम की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, चुनाव कार्यालय पंचकूला के अधिकारी अजय कुमार, निर्वाचन कानूनगो कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें