फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका कॉलेज के छात्रों ने गेट पर ताला लगाया ताला

विज्ञापन
दीपांशु बंसल धरने पर बैठे छात्रों को संबोधित करते हुए। संवाद - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। कालका कॉलेज व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों की मार्च में होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर धरना दिया। इसके बाद गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस छात्र इकाई, एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को संबोधित करते हुए समर्थन दिया और कहा कि एनएसयूआई हर लड़ाई में छात्रों के साथ है। एनएसयूआई कालका कॉलेज प्रधान सागर सोनकर ने बताया कि हमारी मांगों को सुनने के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई बाहर नहीं आया। दीपांशु बंसल ने मौके पर पहुंचकर गेट पर छात्रों के साथ ताला लगाया जिसके बाद प्रिंसिपल गेट पर आईं और छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को विश्वविद्यालय के कुलपति तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष सागर सोनकर, शिवम, दिवांशु, रिशु, मोहित, राज, आदित्य, शुभम, सोनू, भरत, रश्मि, काजल, खुशबू समेत अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षाएं ही बेहतर विकल्प : दीपांशु
दीपांशु ने कहा कि जब कक्षाएं ऑनलाइन ली गई हैं। सभी पढ़ाई ऑनलाइन हुई तो ऐसे में अब ऑफलाइन परीक्षाओं का कोई औचित्य नहीं है। निकटवर्ती पंजाब विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाएं होनी हैं। दीपांशु ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों की ओर से ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जा रही हैं क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। छात्रों के हित में ऑनलाइन परीक्षाएं ही बेहतर विकल्प है। गृह मंत्रालय ने भी ऑनलाइन मोड ऑफ एजुकेशन को बढ़िया विकल्प बताया है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के आह्वान पर हजारों छात्र 15 फरवरी को गेट न 3 पर इकट्ठे होंगे जहां ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग की जाएगी। इसके साथ ही कालका कॉलेज के छात्र कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कोट
कॉलेज प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने कहा कि छात्रों की ओर से पहले भी इस बारे में ज्ञापन दिया गया था जिसे यूनिवर्सिटी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें