फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को दी जूनियर कोच की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 और खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार ने खेल विभाग में जूनियर कोच के पद पर नियुक्ति दी है। बुधवार को खेल मंत्री ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर खेल निदेशक आईपीएस पंकज नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की खेल पॉलिसी बहुत कारगर है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को ग्रुप ए से सी तक नौकरियां देने का प्रावधान है। इसके लिए 550 पद स्वीकृत करवाए गए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों की ऊपरी आयु सीमा भी 50 से घटाकर 42 वर्ष की गई है। इन नए नियमों में कुछ नए टूर्नामेंट दक्षिण एशियाई खेल, राष्ट्रीय खेल, रणजी ट्रॉफी आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें