फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर संयुक्त आयुक्त ने एनजीओ के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर को साफ, सुंदर, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ऋचा राठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला और पंचकूला के विभिन्न एनजीओ शामिल हुए। संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ऋचा राठी ने बताया कि बैठक में पंचकूला को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आगामी अगस्त माह में मुख्यतौर पर पंचकूला को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर एक मुहिम चलाई जाएगी और प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर एनजीओएस के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें पंचकूला की विभिन्न एनजीओ से उन्होंने आह्वान किया गया है कि वे भी इस मुहिम में नगर निगम की मदद करें। उन्होंने बताया कि मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाए ताकि पंचकूला के लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दें। डॉक्टर ऋचा राठी ने कहा कि आगामी अगस्त माह में फिर से एक बैठक का आयोजन होगा जिसमें पंचकूला के विभिन्न एनजीओ प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर अपने-अपने सुझाव लिखित में देंगे। संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ऋचा राठी ने लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करके कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। बैठक में सुपरिटेंडेंट राजबीर, शंकर शर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें