फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी-पंचकूला रोड पर गिरे पहाड़ों के मलबे और पेड़ को जेसीबी से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मोरनी-पंचकूला रोड पर दर्जनों जगह पहाड़ों से मलबा और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। गांव दपाणा के नजदीक और गांव खेड़ाबागड़ा के अलावा कई लोकल रूटस पर भी पहाड़ों से गिरे मलबे के कारण घंटों सड़क के रास्ते बंद रहे। वीरवार सुबह हुई भारी बारिश से मोरनी-पंचकूला रोड पर कईं पेड गिरे, इसके साथ मोरनी-धामण रूट भी कईं जगहों से बाधित रहा। सड़क पर आवाजाही बाधित होने से बस सेवाओं पर भी असर देखने को मिला। हालांकि लोकनिर्माण विभाग की ओर से जेसीबी की मदद से रास्ता तत्काल खुलवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का आदेश- ज्यादा देर तक बंद न रहें रास्ते
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इन घटनाओं पर संज्ञान लिया है। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि ज्यादा देर तक रास्ते बंद न रहने दिए जाएं। ऐसी घटनाओं के बाद बंद सड़कों पर से मलबा हटाकर तत्काल प्रभाव से रास्ता साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र है और यहां पर आने-जाने के लिए सीमित रास्ते हैं। ऐसे में मुख्य मार्गों के अधिक समय तक बंद रहने से सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें