फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में नियुक्त जेबीटी को तबादलों से पहले मिलेंगे स्थायी जिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 2017 में नियुक्त जेबीटी को ऑनलाइन तबादलों से पहले स्थायी जिले आवंटित किए जाएंगे। वर्ष 2008 और 2011 में नियुक्ति पा चुके शिक्षकों का भी समायोजन किया जाएगा। शिक्षकों को मेडिकल छुट्टियां देने की फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। वरिष्ठता सूची की त्रुटियां निदेशालय अधिकारी जिलों में जाकर ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

यह आश्वासन बुधवार को निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह ने हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष हरीओम राठी के नेतृत्व में निदेशक से मिला। बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षकों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि निदेशक अस्थायी जिले वाले शिक्षकों को स्थायी जिले देने के बाद तबादले करने की बात कही है। ऑनलाइन दाखिलों संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए खंड और जिला स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। एक ही परिसर में स्थित विद्यालयों को मर्ज करने का संघ ने विरोध किया। इस पर निदेशक ने कहा कि स्वतंत्र प्राथमिक विद्यालयों में मुख्य शिक्षक का पद सृजित कर स्वीकृत किया जाएगा व मुख्य शिक्षक को पूर्ण अधिकार दिए जाएंगे।
गणित व सामाजिक अध्ययन सहित सभी विषयों में पदोन्नति राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची बनते ही कर दी जाएगी। 2012 के सेवा नियमों में संशोधन के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा, जिससे पदोन्नति व एसीपी संबंधी समस्याएं दूर हो सकेंगी। स्कूल प्रवक्ता का पदोन्नति कोटा निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग से विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक वीरेंद्र रुहिल, राज्य उपाध्यक्ष युद्धवीर सहारण, रमेश सिवाच भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें