फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परिचय सम्मेलन में चार प्रदेशों से जुटे जाट परिवार, 150 ने किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित जाट भवन में सोमवार को जाट सभा ने समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें लड़कियों के 60 और लड़कों के 90 समेत कुल 150 पंजीकरण हुए। इस परिचय सम्मेलन में हरियाणा के पंचकूला, करनाल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से भी कई परिवार पहुंचे थे। जाट सभा के उपप्रधान जयपाल पूनिया ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी परिवारों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ अब अभिभावकों को भी अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। घर की बहु को बेटी मानेंगे तभी संबंध मधुर रह सकते हैं। मां-बाप के संस्कारों का भी बच्चों पर असर पड़ता है, इसलिए बेटा और बेटी को समझाएं कि वे जैसा बर्ताव खुद के साथ चाहते हैं, वैसे ही अपने पार्टनर के साथ करें।
परिचय सम्मेलन के संयोजक एवं जाट सभा के कार्यकारी सदस्य राकेश गिल ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन कोरोना काल को छोड़कर आठ साल से लगातार आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष भागीदारी करने वाले परिवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने विवाह योग्य बच्चों के लिए जीवन साथी ढूंढते समय उनकी शैक्षिक योग्यता और मानसिक स्तर को परखें। उन्होंने दहेज जैसी कुरीति से बचने की अपील की। कार्यक्रम में जाट सभा के कोषाध्यक्ष राजेंद्र खरब, नरेश दहिया, खुशान्क कादियान, जगबीर कादियान, रमेश बिसला, जयपाल नांदल, बलबीर गिल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज नहीं लेने की अपील
परिचय सम्मेलन में आए सभी लोगों से जाट सभा ने दहेज नहीं लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी पसंद का जीवनसाथी मिलता है तो यह खुशी की बात होगी, मगर कोई भी दहेज मांग कर इस पवित्र रिश्ते को मैला न करे। राकेश गिल ने कहा कि बहु को बेटी समझोगे तो वह भी बेटी की तरह ही अपने सारे कर्तव्य निभाएगी। जाट सभा के सचिव बीएस गिल ने बताया कि खुशी की बात है समाज के बच्चे उच्च शैक्षणिक योग्यता हासिल कर रहे हैं। परिचय सम्मेलन में पीएचडी डिग्री, डॉक्टर एवं विदेशों में जॉब करने वाले बच्चों के बायोडाटा आए हैं, अब परस्पर सलाह-मशविरा करके बात को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें