फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में हुए सोनू नोल्टा हत्याकांड में आरोपी जमील को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के अमरावती एनक्लेव में हुए सोनू नोल्टा हत्याकांड में मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को वारदात के लिए गाड़ी मुहैया करवाने वाले आरोपी जमील को चार दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को आरोपी से कुछ अहम जानकारी भी मिली है। पुलिस अब मुख्य आरोपियों की तलाश में पंचकूला समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 16 जुलाई को आरोपी जमील निवासी गांव कुतबेवाला थाना पिंजौर सेक्टर-20 पंचकूला से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जमील ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। यह भी कबूल किया है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपनी गाड़ी मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को उपलब्ध करवाई थी।



एसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस को कुछ ठोस सबूत मिले हैं, जो इस मामले को निर्णायक मोड़ पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम लगातार कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और बहुत जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें