फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारी यातायात से कालका-जीरकपुर हाईवे पर लगा जाम, डेढ़ घंटे फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कालका-जीरकपुर हाईवे पर शनिवार को भारी जाम लग गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक लोगों के वाहन फंस रहे। अभी सेक्टर-12, 12ए, सेक्टर-20 और 21 हाईवे पर अंडरपास और फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां लाइट बंद होने के चलते शाम करीब साढ़े छह बजे जाम लग गया। रात आठ बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम यहां हैवी ट्रैफिक रहता है। फ्लाईओवर के ऊपर से जाने वाले भी चल रहे काम के चलते फ्लाईओवर के नीचे से जा रहे हैं। दूसरी तरफ सेक्टर-20-21 और सेक्टर-12-12ए की तरफ से आने वाले वाहनों का भी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से यहां जाम लग रहा है। इस प्रोजेक्ट का काम नवंबर तक पूरा होगा। एनएचएआई इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी इजमाम ने बताया कि प्रोजेक्ट का काम नवंबर तक पूरा होगा। 15 दिसंबर तक फ्लाईओवर और अंडरपास के सभी रास्ते खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें