फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जालंधर कांग्रेस के उपप्रधान, भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व डीएसपी आप में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जालंधर कांग्रेस के उपप्रधान माइक खोसला, भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता प्रशांत गंभीर और पूर्व डीएसपी सुरिंदर पाल डोगरी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मान ने कहा कि इन नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दलों की जनविरोधी नीतियों और गुटबाजी से तंग आकर लोग आप में आ रहे हैं। शामिल हुए नेताओं ने पार्टी की बेहतरी और जमीनी स्तर पर इसे मजबूत करने का संकल्प लिया। आप वर्ष 2027 के चुनाव से पहले अपनी मजबूती के लिए काम कर रही है। पार्टी विभिन्न विंगों में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है। साथ ही, चुनाव प्रचार को गति देने के लिए उम्मीदवारों की दो सूची भी जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें