फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला, धर्मकोट, बाघा पुराना: 52 वार्डों के लिए 72 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम पटियाला, नगर परिषद धर्मकोट और बाघा पुराना के 52 वार्डों के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, मंगलवार को 69 नामांकन दाखिल हुए जिससे कुल संख्या 72 हो गई।
विज्ञापन

पटियाला के 30 वार्डों के लिए 45 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। बाघा पुराना के 15 वार्डों के लिए 21 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। धर्मकोट के 7 वार्डों के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। उम्मीदवार 19 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मतदान 28 नवंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने इन वार्डों के चुनाव रद्द कर दोबारा करवाने का आदेश दिया था। यह आदेश विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के आरोपों के बाद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें