पंचकूला। अग्रवाल सभा के चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रधान जगमोहन गर्ग और उनकी पूरी टीम का वार्ड नंबर-13 के पार्षद दीपक गर्ग की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जगमोहन गर्ग सहित सभी विजेता सदस्यों को जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। आयोजन समारोह में अग्रवाल सभा के सदस्य भी मौजूद रहे।
सभी ने विजेता टीम की जीत पर खुशी जाहिर की और जगमोहन गर्ग व उनकी टीम का सम्मान किया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा। पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि चुनाव में मिली जीत सभा के सदस्यों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्हें उम्मीद है कि जगमोहन गर्ग के नेतृत्व में नई टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेगी और सभा की एकता व मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता आपसी सहयोग, एकजुटता और समर्पण से मिलती है।
उन्होंने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाएगी और सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।