फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-17 के मकान का कुंडी तोडक़र चोरी, सोने-चांदी की चेन और नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-17 में एक मकान का दरवाजे का कुंडी तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी की चेन और नकदी चोरी कर ली। घटना सोमवार की है। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लोकिन्दर कश्यप ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिछले करीब तीन महीने से सेक्टर-17 स्थित मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर को सुबह करीब 9:25 बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकले थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। पास जाकर देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि बेटी के कमरे में रखी अलमारी से एक सोने की चेन और एक चांदी की चेन गायब थी। इसके अलावा चोर गुल्लक तोडक़र उसमें रखे करीब एक हजार रुपये के सिक्के और पांच हजार रुपये नकद भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें