फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमेल की काटनी पड़ी दोनों टांगें

विज्ञापन
पीजीआई में एडमिट जग्गा।
विज्ञापन
चंडीगढ़/संगरूर। पिछले दिनों लहरागागा के नजदीकी गांव चंगालीवाला के दिमागी तौर पर परेशान जगमेल सिंह उर्फ जग्गा को बांधकर पीटने और पेशाब पिलाने के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। बहुत ज्यादा खून बह जाने से पीजीआई के डाक्टरों को उसकी दोनों टांगे काटनी पड़ी है। हालांकि अब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई की इमरजेंसी के वार्ड नंबर पांच में एडमिट कराया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

मूनक के डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि जगमेल सिंह उर्फ जग्गा निवासी चंगालीवाला जो दिमागी परेशान है और उसका 21 अक्तूबर को गांव के ही नौजवानों के साथ झगड़ा हो गया था और गांव के लोगों ने राजीनामा करवा दिया था। इसके बाद 7 नवंबर को जगमेल सिंह के साथ दोबारा मारपीट की गई और उसे 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी लहरागागा पुलिस ने 12-13 नवंबर को मारपीट के शिकार जगमेल सिंह के बयान पर रिंकू सिंह, अमरजीत सिंह, बिक्कर सिंह और लक्की निवासी चंगालीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रिंकू सिंह, अमरजीत सिंह और लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बिक्कर सिंह पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार किए तीनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जगमेल सिंह ने बयान में इन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाए बयान में कहा कि चारों उसे गांव से दवाई दिलाने के बहाने उठाकर अमरजीत सिंह के घर ले गए, जहां उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और जब उसने पानी मांगा तो उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया। डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें