फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 5 केंद्रों पर होगी एचटेट परीक्षा तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 16 व 17 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए पंचकूला में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 16 नवंबर को यह परीक्षा दोपहर बाद 3 से साढ़े 5 बजे तक और 17 नवंबर को सुबह 10 से 12.30 बजे व दोपहर बाद 3 से साढ़े 5 बजे तक होगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, इन्हें परीक्षा केंद्रों तक लाने व वापस जमा करवाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए विशेष उड़नदस्ते भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

पांच से अधिक लोग नहीं होंगे इकट्ठा
परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री, तलवार, भाला, बरछा, चाकू व लाठी आदि लेकर नहीं चल सकता। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है।
डीसीपी कमलदीप गोयल ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले और असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के पास 200 मीटर तक सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें