फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएनएम मीटिंग में रिक्त पदों को भरने और बंदरों को पकड़ने का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। यूआरएमयू कालका वर्कशाप ब्रांच की सीडब्ल्यूएम जगाधरी स्तर की पीएनएम मीटिंग जगाधरी वर्कशाप में आयोजित की गई। मीटिंग में शाखा सचिव विकास तलवार ने कालका वर्कशाप के रिक्त पदों को भरने, मेडिकल स्तर पर रेलवे अस्पताल में स्थाई डाक्टर न होने, एंबुलेंस की सुविधा न होने, रेलवे इंस्टीट्यूट में स्पोर्ट्स के साधन उपलब्ध करवाने, रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में चारों तरफ जॉगिंग और सैर के लिए पथ तैयार करवाने, बंदरों को पकड़वाने, लेखा विभाग के रिक्त पदों को भरने के अलावा वर्कशाप के इंजीनियरिंग कार्यों से संबंधित मुद्दे रखे गए।
विज्ञापन

तलवार ने बताया कि सीडब्ल्यूएम सुधांशु पंवार द्वारा मेडिकल मुद्दों पर डीआरएम अंबाला से फोन पर बात की गई। उन्होंने शीघ्र स्थायी डाॅक्टर और एंबुलेंस के प्रावधान का आश्वासन दिया है। संजीव कुमार मंडल सचिव ने कालका जगाधरी वर्कशाप के सभी कर्मचारियों को सेफ्टी प्रोटेक्शन ड्रेस दिलाने की मांग भी स्वीकार की है। अध्यक्ष प्यारेलाल ने कालका वर्कशाप के मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल जगाधरी वर्कशाप से करवाने के लिए सीडब्ल्यूएम और सीडब्ल्यूएस जगाधरी वर्कशाप का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें