फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस पूरण कुमार सुसाइड मामला : दलित संगठनों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Wed, 15 Oct 2025 09:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार के आत्महत्या करने के मामले में पंजाब का दलित समाज उनके साथ खड़ा हो गया है।
दलित संगठनों की तरफ से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की अगुवाई में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जालंधर बाईपास के पास प्रदर्शनकारियों की तरफ से जाम किया गया और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। जालंधर बाईपास के पास प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया और किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को समझाया गया लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
दलित समाज ने कई किलोमीटर तक जाम लगा दिया, इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब दो से ढाई घंटे बाद एसडीएम जसलीन भुल्लर द्वारा प्रशासन के आदेश पर आश्वासन दिया तो प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ था, बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित समाज की तरफ से आईपीएस पूरण कुमार के हक में जाम का एलान एक दिन पहले ही कर दिया था। जालंधर बाईपास में सुबह ही जाम लगा दिया गया। वहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को समझाया गया लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। पहले प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी और फिर डिप्टी कमिश्नर को बुलाने पर अड़ गए। किसी तरह से एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने उन्हें समझाया और बातचीत के बाद आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटे और जाम खुलवाया गया। जाम खुलवाने से पहले लुधियाना पुलिस ने मौके पर ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ जब तक बातचीत चलती रही पुलिस लोगों को अलग-अलग रूट से उनकी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताती रही। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें